फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शिकायतों के निस्तारण में बिजली अधिकारियों ने बरती हीलाहवाली तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। यदि किसी स्तर पर अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान में हीलाहवाली की गई तो उन पर कार्यवाही होगी। ऊर्जामंत्री ने समीक्षा बैठक में साफ शब्दों में कहा है कि जिस स्तर पर समस्या हो उसका उन स्तर पर निदान किया जाए। यदि उपभोक्ता की शिकायत कंट्रोल रूम में पहुंचती है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों ऊर्जामंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बिजली अफसरों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर तक ले जाने में प्रभावी कदम उठाए जाएं। उपकेंद्रों पर फीडरों पर जिम्मेदार के संपर्क नंबर प्रदर्शित किए जाएं।
विज्ञापन

आए दिन उपभोक्ताओं को काम के लिए बिजली कार्यालयों के चक्कर भी नहीं काटने पड़ेंगे। शिकायतों के निस्तारण पर ऊर्जामंत्री का रुख सख्त है। उन्होंने कहा कि जिस स्तर पर शिकायत हो उसे तत्काल उसी स्तर पर निदान करें।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता द्वारा काम में हीलाहवाली करने पर उपभोक्ता कंट्रोल रूम में शिकायत करता है तो यह माना जाएगा कि निचले स्तर पर कार्य में शिथिलता रही है। इस स्थिति में संबधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे जिले के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें