संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान सह स्वागत समारोह का आयोजन शनिवार को अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस में हुआ। इसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षा उन्नयन के लिए विशिष्ट योगदान देने पर स्मृति चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह का पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह ने चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया गया। मौके पर डॉ. मानवेंद्र ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षक का योगदान अहम होता है। गुरु सर्वोपरि है, उनका स्थान कोई नहीं ले सकता।
समारोह की अध्यक्षता पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश गोस्वामी ने की। एडी बेसिक ने शिक्षकों प्रेरित करते हुए कहा कि हम सबके घर बच्चों की ही वजह से चल रहे हैं। हमें अपना पूरा समय विद्यार्थियों के लिए देना चाहिए। बीएसए ने कहा कि आज सरकारी स्कूलों में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। बच्चे अपने शिक्षक को अपना रॉल मॉडल मानते हैं। शिक्षक ही बच्चे का भविष्य बनाते हैं। उन्होंने सेवा निवृत शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की। बीएलओ की ड्यूटी पर उन्होंने कहा कि काम तो करना पड़ेगा, जो शिक्षक काम पर लौट आए हैं, उनका वेतन बहाल किया जाएगा।
समारोह में विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक अलीगढ़ डॉ पूरन सिंह, बीएसए श्रीमती शाहीन, उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सदस्य महेंद्र सिंह आचार्य, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, एबीएसए सादाबाद शुभम कुमार, एबीएसए सहपऊ विपिन कुमार तिवारी, एबीएसए बीएन देपुरिया व अन्य लोगों का भी स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रीतम सिंह, चंद्रप्रकाश गुप्ता, अनिल कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष सुनील यादव, महामंत्री केरम सिंह, रवेंद्र यादव, शशि यादव, राकेश कुमार, रंधीर सिंह, जितेंद्र सिंह, योगेश शरण शर्मा, बृजेश भारती, अमरीश अग्रवाल, संजीव चौधरी, संजीव वर्मा, विनय सेंगर, राजेश गौतम, विजयवीर सिंह, मेघराज सिंह, धर्मेंद्र, योगेश यादव, हरवीर सिंह, पवित्र, देवराना, देवेंद्र सिंह, भूरी सिंह, नरेंद्र राना, महेश कुमार, शशि सिंह, ललिता, शिखा शर्मा, अमरवीर सिंह, हरवीर सिंह, हरिओम सिंह, दिनेश सिकरवार, केडी गौतम, धर्मेंद्र सिंह के अलावा भाजपा नेताओं में सुनील गौतम, हंवीर सिंह प्रधान, मथुरा प्रसाद गौतम, जितेंद्र बधौतिया, अनिल पाराशर, ओमवीर सिंह प्रधान, रूपेंद्र सिंह नंबरदार आदि मौजूद रहे।