जनपद में डीएपी एवं उर्वरकों की कालाबाजारी रोकने के लिए कृषि विभाग ने शनिवार को छापामार कार्रवाई की। कई बीज गोदामों और सहकारी समितियों का निरीक्षण किया गया। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने राजकीय कृषि बीज भंडार, सादाबाद एवं सहपऊ का निरीक्षण किया गया एवं बीज वितरण की समीक्षा की।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में 23573 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक उर्वरक की आपूूर्ति हो चुकी है और अब तक 21488 मीट्रिक टन खाद का वितरण हो चुका है। अभी 2085 मीट्रिक टन फॉस्फेटिक खाद की उपलब्धता है। उन्होंने कहा कि आलू की फसल के लिए डीएपी का उपयोग 14 किग्रा प्रति बीघा एवं एनपीके का उपयोग 20 किग्रा प्रति बीघा के हिसाब से ही करें। संवाद