फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सरकारी एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
हाथरस : टीबी अस्पताल के पीछे सरकारी एंबुलेंस खड़ी कर प्रदर्शन करते कर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में तीसरे दिन भी सरकारी एंबुलेंस के कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। सरकार द्वारा मांगें न माने जाने से आक्रोशित कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और मांगें न माने जाने तक हड़ताल जारी रखने की बात कह रहे हैं। वहीं इसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले कई दिनों से सरकारी एंबुलेंस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर अड़े हुए हैं। पहले दिन पूरी तरह से चक्का जाम रहा और यह सिलसिला लगातार तीन दिन से चल रहा है। बुधवार को भी सरकारी एंबुलेंस मरीजों को लेने के लिए नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नागेंद्र यादव ने बताया कि उनकी मांगों को शासन स्तर पर अभी माना नहीं गया है। इसे लेकर हड़ताल जारी है। मांग पूरी ना होने तक यह सिलसिला यूं ही चलता रहेगा। एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। हड़ताल से मरीज व उनके तीमारदार परेशान रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें