हाथरस : आरडी डिग्री कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। विज्ञप्ति
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्रा कल्याण समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को कोलाज प्रतियोगिता (शीर्षक-महिला सशक्तीकरण और टीकाकरण) और क्ले माडलिंग प्रतियोगिता (शीर्षक-राष्ट्रीय प्रतीक) हुई। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हुनर दिखाया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राइमा बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर गुल्फसा बीए तुतीय वर्ष, सामूहिक रूप से तृतीय स्थान पर भव्या शर्मा, बीए प्रथम व डॉली बीए द्वितीय वर्ष रहीं। क्ले माडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लकी बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर कामना बीए तृतीय वर्ष, सामूहिक रूप से तृतीय स्थान पर कंचन, बीए प्रथम व खुशबू शर्मा बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया।
कोलाज प्रतियोगिता रंजना व डॉ. अनिल कुमार के संयोजन में हुई। क्ले माडलिंग प्रतियोगिता की संयोजक अमृता सिंह व शिवानी जैन रहीं। निर्णायक मंडल में डॉ. लीना चौहान, डॉ. रंजना सिंह, डॉ. अंजू आर्य, डॉ. रश्मि, अतिमा भारद्वाज व डॉ. अनुपम भारद्वाज रहीं। प्रतियोगिता के मौके पर छात्रा कल्याण समिति प्रभारी डॉ. रंजना गुप्ता, समिति सदस्य डॉ. मधु, डॉ. ललितेश तिवारी, डॉ. प्रतिभा अग्रवाल व डॉ. अरुण कुमार सिंह शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि मौजूद रहे।