फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अमर सिंह यादव

विज्ञापन
पूर्व विधायक अमर सिंह यादव। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

अलीगढ़ के गांव नगला देवी निवासी पूर्व विधायक अमर सिंह यादव ने लखनऊ में पार्टी आला कमान के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जीटी रोड स्थित देवेंद्र गेस्ट हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में कहा कि उन्होंने हमेशा से गरीब, मजलूम, दलित और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है और इसे आगे भी जारी रखेंगे।
बता दें कि 1993 में अमर सिंह पहली बार सपा बसपा गठबंधन से चुनाव जीतकर विधायक बने। इसके पश्चात ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए उनकी प्रशासन से टक्कर हो गई। इस प्रकरण में शासन ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) भी लगाया। 11 माह जेल में बिताने के बाद वे निर्दलीय चुनाव जीते। इसके बाद वे बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े और हार गए। अब उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गेस्ट हाउस में सपाइयों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वे एक किसान के बेटे हैं और खुद काफी समय तक किसानी करते रहे हैं। वर्तमान में वह दलित वर्ग को सपा से जोड़ने का काम करेंगे। पिछड़े और अल्पसंख्यकों ने हमेशा उनका साथ दिया है। वे किसानों की लड़ाई पार्टी में रहकर लड़ेंगे। यादव ने कहा कि पार्टी उन्हें प्रत्याशी बनाती है तो वे दमदारी से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर अकील अहमद कुरैशी, राकेश यादव उजाला, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष युवराज सिंह यादव, तोताराम लोधी, जयवीर सिंह, रामकिशन, रामदास, किशनलाल जाटव, सुनहरी यादव, महीपाल सिंह भोले, लाखन सिंह, बिजेंद्र सिंह यादव, रवि यादव, साबिर अली, सलीम कुरैशी, बारिश कुरैशी, महेश, दिनेश बाबू, सुरेंद्र यादव, मनोज यादव, पप्पू, आशीष यादव, दिनेश यादव, गुलशन यादव, ठाकुरदास जाटव, फतेह सिंह, राजू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें