फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नहीं थम रहा बुखार का प्रकोप, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। दो अन्य लोगों की बुखार से मौत हो गई। इसके अलावा काफी लोग अभी भी बुखार की चपेट में हैं।
बुखार का प्रकोप अभी थमने का नाम नहीं ले रहा। वायरल बुखार और डेंगू के मरीज लगातार सरकारी और निजी अस्पतालों में आ रहे हैं। जिले में अब तक 307 मरीजों में डेंगू की पुष्टि भी हो चुकी है। काफी मरीज जिले से बाहर भी अपना उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ग्वारऊ निवासी मनोज शर्मा (50 वर्ष) पुत्र डोरीलाल भी बुखार से कई दिन से पीड़ित थे। जब ज्यादा हालत बिगड़ गई तो परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, सहपऊ में भी एक युवक की बुखार से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई स्थानों पर एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के लिए जागरूक भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें