फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक लाख रुपये के गबन के आरोपी पूर्व प्रधान और सेवानिवृत्त पंचायत सचिव गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत गुतहरा पंचायत भवन में सरकारी धन के गबन के आरोपी पूर्व प्रधान वीरेंद्र सिंह एवं सेवानिवृत्त ग्राम पंचायत सचिव ज्ञान प्रकाश वर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत निवासी संदीप सिसोदिया ने पंचायत भवन निर्माण में तत्कालीन प्रधान एवं ग्राम सचिव द्वारा की जा रही धांधली की शिकायत तत्कालीन खंड विकास अधिकारी, डीएम एवं प्रदेश के अन्य उच्च अधिकारियों से की थी। इन अधिकारियों के आदेश पर पंचायत भवन के निर्माण की धनराशि में की गई हेराफेरी की जांच कराई गई।
विज्ञापन

जिसकी जांच में शिकायत सही पाए जाने पर तत्कालीन एडीओ पंचायत फौरन सिंह ने 19 नवंबर 2019 को कोतवाली में दोनों आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर उस दिन से विवेचना जारी रखी।
विज्ञापन

विवेचना अधिकारी दयानंद ने बताया कि उन्होंने दोनों आरोपियों को पूर्व प्रधान के निवासी से ही मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया था। अब उनको न्यायालय में पेश करने के लिए ले जाया जा रहा है। न्यायालय ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें