फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, बिजली गुल

विज्ञापन
हाथरस : मुरसान के ब्लॉक रोड पर ट्रांसफॉर्मर में लगी आग को बुझाता विद्युतकर्मी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के ब्लॉक रोड स्थित एक ट्रांसफॉर्मर के कनेक्शन बॉक्स व मीटर में बुधवार की शाम को शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग के कारण ट्रांसफॉर्मर के आसपास की काफी केबल व बॉक्स जलकर राख हो गए। इसकी सूचना पास के रहने वाले लोकेश चौधरी ने गांव पटाखास पर बने उपकेंद्र पर दी।
विज्ञापन

वहां से आपूर्ति को बंद किया गया। सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मी ने पानी से आग को बुझाया । इस दौरान मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य सामान में आग लगने के कारण ब्लॉक रोड क्षेत्र की देर रात तक बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली कर्मी रात को अपने अपने कार्यों में जुटे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें