फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शहर के नर्सिंग होम में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
हाथरस : बैनीगंज स्थित सरस्वती हॉस्पिटल में लगी आग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के सरस्वती नर्सिंग होम में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। तीसरी मंजिल पर लगे जेनरेटर में से आग की लपटें देख अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। उसके बाद भी मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
शहर के बैनीगंज स्थित सरस्वती नर्सिंग होम एंड रिसर्च सेंटर की तीसरी मंजिल पर हाईपावर का जेनरेटर लगा हुआ है। बुुधवार की सुबह अचानक इसी जेनरेटर में आग लग गई और उससे लपटें उठने लगीं। लपटें देखकर आस-पड़ोस के लोगो ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को हुई तो उन्होंने अपने यहां उपलब्ध संसाधनों से आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी गई। कुछ समय बाद ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आ र्गइं। यहां पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग में जेनरेटर पूरी तरह से जल गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें