फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तालाब में डूबने से किसान की मौत, 18 घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

गांव कचौरा में शनिवार दोपहर तालाब में डूबने से किसान की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से 18 घंटे बाद तालाब से शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव निवासी किसान शिवचरण गांव के दो लोगों के साथ शनिवार को तालाब में नहाने गया था। शिवचरण नहाते समय तालाब में डूब गया। उसे डूबता देख दो अन्य साथियों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तालाब में कूदकर शिवचरण को खोजना शुरू कर दिया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान तथा जिला पंचायत सदस्य सौनू चौहान कासगंज जाकर गोताखोरों को लेकर आए। लेकिन गोताखोर भी शिवचरण को ढूंढने में नाकाम रहे। रविवार को गंगाघाट कछला से गोताखोर बुलाए गए।18 घंटे बाद तालाब से शव बरामद हुआ। मौके पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, कोतवाल प्रवेश राना पहुंचे गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें