फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : क्लीनिक बंद कर भागे झोलाछाप डॉक्टर, मेडिकल स्टोर भी किए बंद

विज्ञापन
झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक पर अभिलेखों को देखते सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन एवं डीडीओ अवधेश सि? - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को डीडीओ अवधेश सिंह यादव एवं सीएचसी प्रभारी के नेतृत्व में कस्बा में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर छापेमार कार्रवाई की। टीम के आने से पहले ही कस्बे के सभी झोलाछाप डॉक्टर अपनी क्लीनिक, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी बंद कर फरार हो गए। जो क्लीनिक खुले मिले उन्हें नोटिस दिया गया।
इस दौरान, स्वास्थ्य विभाग की टीम की मरीजों के परिजनों से नोकझोंक भी हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बा एवं जलेसर रोड मानिकपुर में झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक, मेडिकल स्टोर व पैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान चलाया। कार्रवाई की डर से सभी क्लीनिक व मेडिकल स्टोर संचालक अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर भाग गए। इससे मरीजों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

इसे लेकर टीम की मरीजों के अभिभावकों से नोंकझोंक भी हुई। उनका कहना था कि सीएचसी पर सभी मरीजों को एक जैसी दवा दी जाती है। सरकारी अस्पतालों में कोई सुविधा नहीं है, आखिर वह मरीजों को दिखाने कहां ले जाए? मेडिकल स्टोर एवं अवैध क्लीनिकों के बंद होते ही सीएचसी पर पर्ची बनवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

डीडीओ अवधेश सिंह यादव का कहना है कि कस्बे तीन क्लीनिक खुले मिले थे लेकिन वहां इलाज करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं था। उन तीन क्लीनिक संचालकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन का कहना है कि डीएम के निर्देशानुसार कस्बा में चल रहे क्लीनिकों का औचक निरीक्षण किया गया है। उनमें जो कमियां मिली हैं उनकी रिपोर्ट डीएम एवं सीएमओं को प्रेषित कर दी गई है। निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें