फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 13 महीने बाद पुरदिलनगर टाउन एरिया अध्यक्ष के सभी अधिकार बहाल

विज्ञापन
पुरदिलनगर टाउन एरिया अध्यक्ष नाजमा बेगम। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

पुरदिलनगर टाउन एरिया अध्यक्ष नाजमा बेगम के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार फिर से बहाल हो गए। 13 महीने तक चली जांच में उन पर लगे सभी आरोप झूठे पाए गए। इस जीत पर नजमा बेगम ने कहा कि आखिर सत्य की जीत हुई। जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया था उस पर मैं खरी उतरी हूं।
बता दें कि लगातार शिकायतों के बाद 24 सितंबर 2020 को नजमा बेगम के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार शासन ने वापस ले लिए थे। इसके बाद जांचों का लंबा दौर चला। उन पर टाउन एरिया को वित्तीय क्षति पहुंचाने का आरोप लगा था। जांच में सभी आरोप गलत निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नमजा बेगम ने कार्यभार संभाल लिया। नजमा ने कहा कि गलत आरोप के कारण वे इस दौरान काफी मानसिक परेशानी में रही लेकिन उन्होंने कुछ गलत नहीं किया था इसलएि अंत में जीत उनकी हुई। इस दौरान कस्बे की जनता ने उन्हें पूरा मानसिक बल प्रदान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें