संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विजयादशमी के मौके पर क्षेत्र के गांव विघैपुर में न्यू बाल रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला महोत्सव के दौरान काली मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ सांसद राजवीर दिलेर व पूर्व ब्लॉक प्रमुख पति चौधरी अर्जुन सिंह नेे फीता काटकर किया। सांसद ने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति की पहचान है। इससे समाज में भाईचारा एवं सौहार्द बढ़ता है।
इस मौके पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों का मेला कमेटी ने प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। मंच का संचालन कोमल सिंह तोमर ने किया। मौके पर राजेश उर्फ गुड्डू, रूपेश उपाध्याय, राजकुमार शर्मा, कन्हैया सिंह तोमर, अजब सिंह, रामखिलाड़ी शर्मा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, भोलू पंडित, भूरा चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, हरवीर सिंह, प्रेम शर्मा, पिंकू वर्मा, प्रमोद उपाध्याय, जयवीर सिंह, रामकुमार पाठक, सत्यपाल सिंह, बाबू लाल पचौरी, अर्जुन पाठक, मोहित शर्मा, अजय शर्मा, राहुल उपाध्याय, पुनीत पाठक, बनी सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद थे।