हाथरस : पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत पर तिरंगा यात्रा निकालते कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंजाब में आप को मिली सफलता के बाद हाथरस में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित है। शनिवार को जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राना के नेतृत्व में आप के कार्यकर्ताओं ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। यह तिरंगा यात्रा शहर के सासनी गेट चौराहे से निकली और घंटाघर पर जाकर समाप्त हुई। उसके बाद मिठाई बांटी गई।
मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोगों को यह भ्रम था कि आप का दिल्ली के अलावा कहीं और वर्चस्व नहीं है लेकिन उन लोगों का भ्रम जनता ने तोड़ दिया है। पंजाब में आप की सुनामी चली है और वहां की जनता ने अरविंद केजरीवाल पर विश्वास जताया है। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद