फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे ई-रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर दो हजार से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं। इनमें ज्यादातर ई-रिक्शा चोरी की बिजली से चार्ज हो रहे हैं। इससे विभाग को हर महीने लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली चोरी का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।
शहर में 34 व देहात में 60 प्रतिशत बिजली की चोरी हो रही है। इस कारण अधिकारियों की वीडियो कांफ्रेस के दौरान लगातार क्लास लग रही है। इन दिनों मार्च क्लोजिंग के चलते विभागीय कर्मी राजस्व वसूली में जुटे हुए हैं। इस कारण बिजली चेकिंग अभियान बंद चल रहा है। इस का फायदा बिजली चोर उठा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका में पंजीकृत हैं एक हजार ई-रिक्शा
शहर के मुख्य मार्गों पर करीब दो हजार ई-रिक्शों का संचालन हो रहा है। जिसमें करीब एक हजार ई-रिक्शा पालिका में पंजीकृत है। बाकी के ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के चल रहे हैं। ये ई-रिक्शा चालक रात में कटिया डालकर या फिर घरेलू बिजली ने ई-रिक्शा को चार्ज करते हैं।
एक रिक्शे में दो से तीन बैटरी लगी है। इन बैटरियों को चार्ज होने में छह से आठ घंटे का समय लगता है। प्रतिदिन छह से आठ घंटे बिजली चोरी कर विभाग को हर माह लाखों रुपये की चपत लगा रहे हैं। इससे अफसर बेसुध बने हुए हैं।
विज्ञापन

- बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। बिजली चोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो लोग ई-रिक्शा को चार्ज कर रहे हैं उनके कनेक्शनों को व्यावसायिक कर बिल भी लिया जाएगा। - एमपी सिंह, अधीक्षण अभियंता, बिजली विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें