हाथरस : नगर पालिका द्वारा जलेसर रोड स्थित सीवेज फार्म पर बनाए जा रहे फिकल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
नगर पालिका परिषद द्वारा कोटा रोड पर निर्माणाधीन नाले एवं मधुगढ़ी स्थित कब्रिस्तान का जिलाधिकारी रमेश रंजन ने निरीक्षण किया। इस दौरान नाला निर्माण में प्रयोग की जाने वार्ली इंटों एवं प्लास्टर की गुणवत्ता में सुधार लाने, कब्रिस्तान में शौचालय का निर्माण, पानी का प्रबंध एवं पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नाले की लंबाई 490 मीटर है। नाले कि बाहरी दीवार 14 इंच चौड़ी और अंदर वाली दीवार 09 इंच चौड़ी बनाई जा रही है। इस दौरान स्थानीय लोगों ने नाला निर्माण में प्रयोग की जा रही ईंटों एवं प्लास्टर की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत की। डीएम ने संबंधित कार्यदायी संस्था र्को इंटों एवं प्लास्टर की गुणवत्ता में सुधार लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को नाले निर्माण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने एवं निर्माण कार्य को निर्धारित समयानुसार पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि कब्रिस्तान में कमरे का निर्माण बरामदे सहित कराया गया है। शौचालय का निर्माण, पानी की व्यवस्था की जानी है तथा पौधरोपण भी कराया जाना है। डीएम ने अधिशासी अधिकारी को संपूर्ण व्यवस्थाओं को पूर्ण करते हुए कब्रिस्तान संचालन कमेटी को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए। संवाद