फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गांवों में जमा नहीं होने दें पानी, पांच से ज्यादा मरीज मिलने पर करें गांव का सर्वे

विज्ञापन
कुरसंडा में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते डीएम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने प्राथमिक विद्यालय कजरौठी और साधन समिति कुरसंडा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जिन गांवों में वायरल बुखार एवं डेंगू और मलेरिया से संबंधित केस निकल रहे हैं, वहां सर्वे कराना सुनिश्चित करें। उपचार के लिए मरीजों को दवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) को निर्देश दिए कि वह गांवों में जाकर सर्वे टीम लगाकर पीड़ित व्यक्तियों का डेटा उपलब्ध कराएं। ईओ सादाबाद से कहा कि गांवों के अंदर सफाई, नालियों के अंदर फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का अधिक से अधिक प्रयोग करें। मच्छरों से बचाव के लिए जलभराव की समस्या को दूर करने और सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कुरसंडा के प्रधानपति से मलेरिया और डेंगू के बारे में विस्तृत जानकारी ली। एमओआईसी सादाबाद को गांवों में अधिक से अधिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए और कहा कि जिन गांवों में पांच अथवा छह मरीज मिलते हैं तो उनका सर्वे कर सूची तैयार कर विशेष शिविर लगाए जाएं।
मरीजो को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देशित किया कि गांवों में आबादी के बीच सफाई, नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी दशा में पानी एकत्रित न हो और पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

एंटी लार्वा का छिड़काव कराया जाए। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रमोहन चतुर्वेदी, उप जिलाधिकारी सादाबाद अंजली गंगवार, परियोजना निदेशक अश्विनी कुमार मिश्र, एमओआईसी सादाबाद व सीडीपीओ व ग्राम प्रधान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें