फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिवाली मेला शुरू, रोज होंगे रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
हाथरस : गुब्बारे व कबूतर उड़ाकर मेले का शुभारंभ करते अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन के तत्वावधान में बृहस्पतिवार से दिवाली मेले की शुरुआत शुरू हो गई। पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मेले का शुभारंभ सांसद राजवीर दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर शांति के प्रतीक सफेद कबूतर भी आसमान में उड़ाए गए।
मेला स्थल पर महात्मा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज, सेठ हरचरन दास बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रंगोली बनाई। मेले में काफी रेह़ड़ी, पटरी वालों ने अपनी दुकानें लगाईं हैं। इसमें साज-सज्जा, परिधान के अलावा बच्चों के खिलौनों की दुकानें भी लगी हैं। इसके अलावा कई विभागों ने भी अपने काउंटर मेले में लगाए हैं। मेले में बच्चों के लिए झूले, खाने-पीने की स्टॉल भी लगाई गई हैं। खेल तमाशे वाले भी मेले में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के कार्यक्रम, मैजिक शो, भजन संध्या, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, कवि सम्मेलन, कठपुतली नृत्य व अन्य रंगारंग कार्यक्रम होंगे। यह मेला तीन नवंबर तक लगेगा। इस मौके पर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संदीप भार्गव, रामबहादुर पटेल, अनिल कुमार, सहायक अभियंता (जल) सोमप्रकाश, सहायक अभियंता (सिविल) डंबर सिंह, नजूल निरीक्षक आशीष अस्थाना, येशूराज शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें