संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
कृषि कानूनों के विरोध में रेल रोको आंदोलन की रणनीति बना रहे भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी मलखान सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही किसान यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद पुलिस ने यूनियन के नेताओं को शाम तक नजरबंद रखा। किसान नेताओं का आरोप है कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। किसानों के लोकतांत्रिक ढंग से चलाए जा रहे आंदोलन को कुचला जा रहा है। सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। कार्यक्रम का संचालन गजेंद्र सिंह टिकैत ने किया।
इस मौके पर विनीत चौधरी, श्यामवीर सिंह, चरण सिंह, सतेंद्र सिंह, डिगम्बर सिंह, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर राजेश कुमार, बच्चू सिंह, अर्जुन सिंह, प्यारे लाल, अजीत कुमार, हुसयार सिंह, विजय सिंह, निशांत कुमार, धौनी, रामवीर सिंह, राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।