फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नोडल अधिकारियों की निगरानी में हुआ खाद्यान्न का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में जिले में खाद्यान्न का वितरण शुरू हो गया। खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारियों को नामित किया गया। नोडल अधिकारियों की निगरानी में खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है।
डीएसओ एसपी शाक्य ने बताया कि जिले में सभी राशन डीलरों को निर्देश दिए गए हैं कि कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाने संबंधी प्रमाण पत्र देखकर खाद्यान्न का उठान कराया जाए। जिस भी कार्डधारक ने अभी तक डोज नहीं लगवाई है। उसे वैक्सीनेशन कराए जाने के बारे में जानकारी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी राशन डीलरों को कोविड गाइडलाइन के पालन करने के निर्देश जारी किए हैं। सैनिटाइजर से हाथ साफ कराकर खाद्यान्न देने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में ई पास मशीन के माध्यम से खाद्यान्न का वितरण कराया जा रहा है। फिंगर न आने की स्थिति में ओटीपी के जरिए खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें