फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शासन से निर्धारित जांच दरों की सूची अस्पताल में चस्पा करें

विज्ञापन
चिकित्सकों के साथ बैठक करते डीएम। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की बढ़ती दरों के बीच जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में बृहस्पतिवार को आईएमए के अध्यक्ष एवं जनपद में संचालित अस्पतालों के संचालकों के साथ बैठक की। डीएम ने अस्पताल संचालकों को निर्देश दिया कि जांच संबंधी जो दरें शासन ने निर्धारित की है उनकी सूची सूचना पट पर एक से अधिक स्थानों पर बड़े-बड़े अक्षरों पर अंकित कराएं।
हेल्प डेस्क की स्थापना शत-प्रतिशत करें। डीएम ने कहा कि डॉक्टर एवं स्टाफ की भर्ती मानक के अनुरूप करते हुए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को मानक के अनुरूप दुरुस्त रखें। उन्होंने अस्पताल संचालकों से कहा कि किसी भी मरीज को किसी भी दशा में कोई भी समस्या नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बिना अनुमति के किसी भी अस्पताल में कोविड मरीजों का इलाज अथवा भर्ती नहीं किया जाए। यदि जांच के दौरान पाया गया कि संचालकों ने बिना किसी अनुमति के कोविड मरीजों को भर्ती किया है तो संबंधित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार से पीड़ित मरीजों का एंटीजन टेस्ट आवश्यक रूप से कराने के निर्देश दिए। इसके लिए जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाए हैं उन्हें तत्काल टीका लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें