फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उपमुख्यमंत्री ने जिले के लोगों को दी 117 करोड़ की सौगात

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस में तालाब चौराहे पर नवनिर्मित ओवरब्रिज के उद्घाटन से पहले पूजा-अर्चना करते उपमुख्य? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जिले में आगमन के दौरान 117 करोड़ रुपये की सौगात दी है। 75 किलोमीटर मार्गों का चौड़ीकरण और शुद्धिकरण का कार्य होगा। इन मार्गों के दुरुस्त होने से जिले के लोगों को गंतव्य की दूरी तय करने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय कि जिले के कई मार्गों की हालत सही नहीं है। इस कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। रविवार को उपमुख्यमंत्री ने 117 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों की घोषणा की। इसमें हाथरस-जलेसर, हाथरस-दाऊजी-कोटा, नगला भुस से नगला उम्मेद, जीटी रोड सिकंदराराऊ स्थित रतनपुर-इकबालपुर मार्ग, सलेमपुर बाजिदपुर चौड़ीकरण का काम होगा। इसके अलावा कपसिया मार्ग का पुन: निर्माण होगा। रतिभानपुर से कचौरा मार्ग का चौड़ीकरण व शुद्धिकरण आदि के कार्य 117 करोड़ रुपये से होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें