फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखर में डूबकर तीन वर्ष के मासूम की मौत

विज्ञापन
आदित्य का फाइल फोटो । - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला बरी के माजरा नगला में बृहस्पतिवार को गांव के ही निकट एक खेत में बनी पोखर में डूबकर तीन वर्षीय आदित्य पुत्र आकाश की मौत हो गई। ग्रामीणों ने पोखर से निकालकर बालक को उपचार के लिए पहले पुरदिलनगर और फिर सिकंदराराऊ के अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने बालक को मृत घोषित कर दिया।
आदित्य कुमार घर से सुबह खेलने के लिए निकल गया। इस दौरान खेलते वह हुए खेत में भरे हुए पानी के निकट पहुंच गया। किसी तरह पैर फिसलने से आदित्य खेत में भरे हुए पानी में डूबकर बेहोश हो गया। जब गांव के लोगों ने मासूम को पानी में पडे़ हुए देखा तो उसको निकालकर उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदित्य की मृत्यु की सूचना के बाद गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस खेत में पांच साल पहले यादराम सिंह के नाम पर मछली पालन का पट्टा आवंटित किया गया था। जानकारी मिलते ही ग्राम प्रधान पति मुकेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें