हाथरस : विभागीय कार्यों की समीक्षा करते डीडीओ अवधेश सिंह। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
ब्लॉक के माध्यम से संचालित की जा रही योजनाओं की डीडीओ अवधेश सिंह यादव ने समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों में बनी गोशालाओं को क्रियाशील किया जाए। आवारा गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाया जाए, जिससे कि किसान की फसल का नुकसान न हो सके। इसी क्रम में उन्होंने योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीडीओ ने एनआरएलएम, सर्वे कार्य, गो आश्रय स्थल, पेंशन योजनाओं सहित अन्य योजनाओं की ब्लॉक वार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान धीमी प्रगति वाले ब्लॉकों को तेजी से योजनाओं के क्रियान्वयन में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनआरएलएम के तहत कार्य समूहों को क्रियाशील रहने के निर्देश देते हुए कहा कि अपने ही गांव में रोजगार के अवसर तलाशते हुए स्वावलंबी बन लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पात्रों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए।
ऑडिट कार्य भी समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि ऑडिट कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। वहीं कुछ योजनाओं में धीमी गति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। लापरवाही करने वाले सचिवों के खिलाफ आख्या देने के निर्देश दिए। संवाद