फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बिजली महकमे के संविदा कर्मी गए हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यदि आपके यहां बिजली का कोई फॉल्ट हो जाए तो सही कराने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। महकमे में संविदा पर कार्य कर रहे कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। जिले में संविदा कर्मियों के हड़ताल पर जाने से ओटीएस व अन्य कामकाज प्रभावित हो गए हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
जिले के 65 बिजलीघरों के जरिये दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। विभाग में नियमित कर्मियों की कमी है। इस कारण पूरा विभाग संविदा कर्मियों के भरोसे चल रहा है। अब संविदा के कर्मी नियमित करने व वेतन वृद्धि की मांग को लेकर काफी दिनों से आंदोलन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो लखनऊ में धरने पर बैठे पदाधिकारियों ने यह आदेश दिया है कि कोई भी संविदा कर्मी विभागीय कार्य नहीं करेगा। इसी के तहत जिले के छह सौ संविदा कर्मी भी हड़ताल पर चले गए हैं। इस कारण गांवों में लगने वाले ओटीएस के कैंपों पर मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। लाइनों में फॉल्ट की समस्या भी देरी से दूर हुई। लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। मामले में अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें