फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिया का निर्माण अधूरा, लोग झेल रहे दिक्कतें

विज्ञापन
हाथरस : डाकखाना वाली गली में व्याप्त जलभराव। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के अंदर आगरा और अलीगढ़ रोड को जोड़ने वाली दो पुलिया फिलहाल क्षतिग्रस्त हालत में हैं। इस कारण लोगों को इन मार्गों पर आवागमन में काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। शहर के नवग्रह मंदिर के निकट से लहरा समेत कई गांवों को जोड़ने वाली पुलिया पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है।
इस पुलिया का निर्माण महाशिवरात्रि से पहले शुरू हुआ, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस कारण इस मार्ग पर बसे गांवों के लोगों को शहर तक आने के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्हें यहां अतिरिक्त दूरी भी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुख्य डाकघर के निकट भी पुलिया का काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस वजह से यहां जलभराव की समस्या भी खड़ी हो गई है। जलभराव के चलते लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। मुख्य रास्तों पर होने के बावजूद इन पुलिया के निर्माण में हो रही देरी से लोगों में नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें