न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी, फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारियों ने शनिवार को वाल्मीकि मंदिर, गांधी पार्क सीयल पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। जिला अध्यक्ष ने वाल्मीकि जी की प्रतिमा को स्नान कराया। भोलेनाथ के मंदिर को साफ किया। गांधी जी की प्रतिमा को नहलाया। पूरे मंदिर को साफ कर झाड़ू लगाई।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा प्रदेश के मुखिया ने जो आपत्तिजनक शब्द प्रियंका गांधी के बारे में बोले हैं उसका सीधा अर्थ यह है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दलित और महिला विरोधी है। उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक सफाई कर्मचारी एवं महिला का अपमान किया है। मुख्यमंत्री को अपने पद से उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता एड, मथुरा प्रसाद, कुलदीप कुमार सिंह, नवनीत पाराशर, हरि शंकर वर्मा, अनुज कुमार संत, गिरिराज सिंह गहलोत, अनिल कुमार रंगीला, संदीप कश्यप, ऋषि पाल चौधरी, कमल सिंह कुशवाहा, पूरन कुशवाहा, रामपाल सिंह, धर्मेंद्र, कपिल कुमार, पप्पू, योगेंद्र कुशवाहा, सोनू राजा खरे, नवनीत ेबेनवाल आदि थे। संवाद