फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 30 अक्तूबर को हाथरस आएगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
हाथरस : कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के लिए बैठक करते जिलाध्यक्ष व अन्य। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा 30 अक्तूबर को जिले में आएगी। इसका रूट निर्धारित कर दिया गया है। कांग्रेसी इसकी तैयारी में जुटे हैं। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
प्रदेश सचिव प्रभारी अमित सिंह एवं जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा यात्रा का 30 अक्तूबर शनिवार दोपहर तीन बजे सिकंदराराऊ के बिलार गांव पर स्वागत होगा। उसके बाद पंत चौराहे पर स्वागत होगा। इसके बाद हाथरस रोड के गांव चमरौली पर सभा एवं स्वागत सलेमपुर होगा। यहां से मेंडू और फिर हाथरस शहर में रोड शो करते हुए आगरा रोड जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से प्रतिज्ञा यात्रा सादाबाद जाएगी। आगरा रोड पर पूर्व विधायक डॉ. अनिल चौधरी के क्लीनिक पर यात्रा का स्वागत होगा और फिर आगरा की ओर यात्रा प्रस्थान करेगी। बैठक में शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, बीना गुप्ता एड, जितेंद्र गौतम एड, अनुज कुमार संत, मथुरा प्रसाद, कुलदीप कुमार सिंह, अनुज शर्मा, पंडित संतोष शर्मा, पन्नालाल, संजय कप्तान आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें