फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुरानी कलक्ट्रेट में आज से शुरू होगा दिवाली मेला

विज्ञापन
हाथरस : पुरानी कलेक्ट्रेट में मेले की शुरुआत से पूर्व इंतजाम देखते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के पुरानी कलेक्ट्रेट नगर पालिका के तत्वावधान में लगने वाले मेले की तैयारियों को पालिका प्रशासन द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह मेला बृहस्पतिवार से शुरू होगा। मेले से रेहड़ी पटरी वालों पर धनवर्षा होगी।
कोरोना मुक्त जिला होने के बाद शासन के निर्देश पर नगर पालिका हाथरस द्वारा शहर के पुरानी कलक्ट्रेट में मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में 200 दुकानें लग रही हैं। पालिका प्रशासन द्वारा कलक्ट्रेट परिसर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में रेहड़ी, पटरी, व हथठेले वाले दुकानों के जरिए सामान को बेचेंगे। इसके अलावा खरीदारी के लिए स्वदेशी वस्तुओं की स्टॉल लगाई जाएंगी। लोगों की समस्याओं के निदान के लिए सरकारी विभागों की स्टॉल भी होगी। जिन पर संबधित विभागों के अधिकारी समस्याओं का निस्तारण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें