फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक को अधमरा करने के मामले में कार्रवाई के लिए एसपी से शिकायत

विज्ञापन
मरणासन्न हालत में पड़ा शेखर। संवाद - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

युवक को तमंचे के बल पर अपहरण कर मारपीट कर अधमरा छोड़ने के मामले में बुधवार को पीड़ित के परिजनों ने एसपी से शिकायत की है। परिजनों ने एसपी से नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ज्वाला सिंह के पुत्र नरेंद्र ने लिखा है कि उनकी गांव के ही कुछ युवकों से पुरानी रंजिश चल रही है। उनका पुत्र शेखर 21 मार्च की रात दस बजे के करीब उनके भाई के मकान पर बाइक से सोने के लिए गया था। वहां पर पहले से ही मौजूद गांव के ही कुछ नामजदों ने शेखर की कनपटी पर तमंचा रखकर उसी की बाइक से सिकंदराराऊ में रहने वाले गांव के ही कुछ नामजद के यहां ले जाकर बंद कर दिया।
विज्ञापन

रात में नामजदों ने मारपीट कर उसे अधमरा कर पूर्व विधायक रामवीर उपाध्याय की कोठी के बराबर सुंदरपुर गांव जाने वाले मार्ग पर फेंक दिया था। पुलिस की देखरेख में शेखर का उपचार सिकंदराराऊ सीएचसी पर कराया।
विज्ञापन

नामजदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए रोज चक्कर लगा रहे हैं लेकिन न तो सिकंदराराऊ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर रही है और न ही हसायन पुलिस जबकि शेखर मौत से जूझ रहा है। उन्होंने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें