न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और फिर बच्चे का शव लेकर अपने घर चले गए। इस मामले में बच्चे के परिजनों से सीएमओ से शिकायत की है।
शहर की चमन बिहार कॉलोनी निवासी विकास चौधरी के एक साल के बेटे को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। जिस पर उसे परिजन कोतवाली सदर के सामने स्थित कंपाउंड में मौजूद एक निजी अस्पताल ले गए। बुधवार को बच्चे की अचानक तबियत ज्यादा खराब हो गई। जिस पर फिर से परिजन उसे उसी अस्पताल लेकर पहुंच गए।
यहां पर कोई हैवी डोज का इंजेक्शन लगाए जाने का आरोप है, जिससे बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने यहां पर काफी हंगामा किया। जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई। यहां पर जैसे-तैसे मामले को शांत किया गया और फिर परिजन शांत होकर घर चले गए। इस मामले में सीएमओ से शिकायत की गई है। संवाद