हाथरस : सहपऊ गांव खोंडा में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर होम आइसोलेशन का पत्र देते डॉ. एके वार्ष्णे?
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पिछले तीन दिन में कोरोना के मामलों में कमी आई है। बुधवार को जिले में 19 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। वहीं 39 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामले 307 हैं।
पिछले तीन दिन से कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा था। ऐसे में बुधवार को इसमें कुछ कमी आई। बुधवार को 19 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसमें चार-चार साल की दो बच्चियां भी शामिल हैं। सभी कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए है। वहीं, 39 लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का प्रयोग करना भूले लोग
हाथरस। कोरोना के नए सक्रिय मामले लगातार आ रहे हैं लेकिन सरकारी दफ्तरों से लेकर बाजार और सार्वजनिक स्थलों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा। लोग न मास्क का प्रयोग कर रहे और ना ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। संवाद