फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रुपये निकालने के बाद डेबिट कार्ड बदलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव थरौरा निवासी सोनी देवी पत्नी डिप्टी सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही युवक पर एटीएम से रुपये निकालने के बाद उसका डेबिट कार्ड बदलने को आरोप लगाया है।
तहरीर में सोना देवी ने कहा है कि उनका पुत्र भोला हरियाणा के पलवल में नौकरी करता है। उसने अपने खाते में रुपये भेज दिए थे। जब वह मोबाइल पर पैसे के लिए अपने पुत्र से वार्ता कर रही थीं, उसी समय नामजद उनके घर आया और खेत की बाकी के रुपये मांगने लगा। उन्होंने इस व्यक्ति से कहा कि वह फिलहाल 15 हजार रुपये ले जाए। बाकी के रुपये वह एटीएम से निकालकर दे देंगी। इस व्यक्ति ने महिला से कहा कि वह सादाबाद जा रहा है। वह अपना डेबिट कार्ड उसे दे दें। वह बकाया रुपये निकालकर उनका कार्ड लौटा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उसे एटीएम दे दिया। उसने एटीएम से दो बार में 10-10 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद कार्ड लौटाते हुए कहा कि उनके कार्ड से रुपये नहीं निकले। जब वह इस बारे में मालूमात करने बैंक गईं तो वहां उन्हें पता लगा कि उनके कार्ड से दो बार में 20 हजार रुपये निकाले गए हैं। जो कार्ड आरोपी ने उन्हें वापस किया था, वह किसी दूसरे का था। उन्होंने आरोपी से उनके कार्ड से रुपये निकालने के बारे में पूछा तो आरोपी ने उनसे गाली-गलौज की। शिकायत करने पर उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें