फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चैत्र नवरात्र आज से, सजे मंदिर, बाजारों में खरीदारी

विज्ञापन
हाथरस : नवरात्र के पूर्व बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चैत्रीय नवरात्र की शनिवार से शुरुआत होगी। देवी की नौ दिवसीय उपासना के लिए मंदिर आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। घरों में भी पूजा-अर्चना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नवरात्र प्रारंभ से पहले शुक्रवार को बाजारों में पूजा-पाठ के सामान की जमकर खरीदारी की गई। बाजारों में खरीदारों की भीड़ नजर आई। भक्तों ने पूजन सामग्री, देवी की मूर्तियां, शृंगार के सामान की खरीदारी की।
शहर के प्रमुख देवी मंदिर चामड़ गेट स्थित चामुंडा देवी मंदिर, रमनपुर स्थित चामुंडा मंदिर, बौहरे वाली देवी मंदिर, शीतला माता मंदिर, शांता माता मंदिर, पथवारी देवी मंदिर में बुधवार को सफाई, रंगाई, पुताई और बिजली की सजावट का काम पूरा किया गया। भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए मंदिरों में अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार से मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ दर्शन, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। यह आने वाले नौ दिनों तक चलेगा। फूलबंगला, देवी जागरण और हवन का आयोजन कई मंदिरों में होगा। प्रतिदिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद देवी के भव्य शृंगार किए जाएंगे। मंदिरों पर नौ दिनों तक मेला लगेगा। घरों में भी देवी की पूजा की तैयारियां हो चुकी हैं। पहले घट स्थापना की जाएगी। नौ दिनों तक श्रद्धालु अज्ञारी कर देवी की आराधना करेंगे। संवाद
विज्ञापन

पूजन सामग्री पर महंगाई की मार
नवरात्रों में पूजन सामग्री पर भी महंगाई का असर दिखाई दे रहा है। पूजन सामग्री से लेकर खाने-पीने तक की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। पहले की अपेक्षा इस बार पूजा सामग्री के दाम दोगुने हो गए हैं। फलों के दाम भी काफी बढ़े हुए हैं। पूजन सामग्री में गुग्गल, झबीला, कपूर, सिंदूर, रोली, कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और समा के चावल की कीमतों में पहले के मुकाबले इजाफा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें