फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तीन वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ने कोतवाली में तहरीर देकर एक किशोर पर पर तीन वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बालिका को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा है।
पीड़िता के पिता की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह दूसरे शहर में मजदूरी करते हैं। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी खेतों चली गई थी। पीछे किशोर कुछ चीज का लालच देकर बच्ची को सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

शाम को जब उसकी मां काम से लौटी तो बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पत्नी ने उसे फोन पर इसकी सूचना दी। वह रात को ही घर आ गया। बृहस्पतिवार की सुबह वह पत्नी एवं बच्ची के साथ कोतवाली आया और इस संबंध में तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बालिका को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें