फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बलवा करने वाले पांच नामजदों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के सासनी गेट चौराहे पर दो समुदाय के लोगों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पांच नामजदों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस नामजदों की तलाश में लगी है।
उल्लेखनीय है कि रविवार की देर शाम को सासनी गेट स्थित चौराहा पर दो समुदाय के लोगों में टकराव हो गया था। इसके बाद दोनों ही ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। यहां पर चले लाठी-डंडे देख चौराहा पर भगदड़ मच गई। यहां पर हुई मारपीट में बबलू व पवन पुत्रगण नौरंगीलाल, चंद्रवती पत्नी नौरंगीलाल, प्रकाश पुत्र पूरन सिंह और दूसरे पक्ष के जी आलम व शाह आलम पुत्रगण वहीद खां निवासी सासनी गेट घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी घायलों को उपचार जिला अस्पताल में कराया। वहीं, विनोद पुत्र नौरंगीलाल निवासी गोपेश्वर बगीची की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ बलवा की धारा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सलमान, जी आलम, शाह आलम, शान निवासीगढ़ सासनी गेट और सोनू के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस नामजदों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें