संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कटेलिया में घर में घुसकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दिनेश चंद्र ने चंदपा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि 19 मार्च की रात करीब नौ बजे कुछ लोग घर में घुस आए।
परिजनों से गाली गलौज करते हुए लाठी डंडों से मारपीट कर दी। शोर सुनने के बाद पड़ोसी आ गए। आरोपी गाली गलौज कर भाग गए और छतों से ईंट व पत्थर फेंकने लगे। इसमें शीलेंद्र, गायत्री देवी, कविता देवी, अशोक, नेत्रपाल, सोन देवी, रामप्रकाश और सुशील आदि घायल हो गए।
इसी दौरान जगदीश व गंगा सिंह ने हवाई फायरिंग कर दी। दिनेश चंद्र ने गांव के ही जगदीश, हरपाल, गंगा सिंह, सोपाली पुत्रगण केवल सिंह, विष्णु पुत्र जगदीश, पप्पू पुत्र राजपाल सिंह, सोनपाल पुत्र देवीराम, गजेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह पुत्रगण कमल सिंह, बालकिशन पुत्र राजपाल, योगेश पुत्र बालकिशन, होतम पुत्र नामूलम, बबलू पुत्र सुरेश और धनीराम पुत्र डंबर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।