न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मथुरा से बरेली नेशनल हाईवे 530 बी से हाथरस जिले में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है। इस का निर्माण हाथरस व मथुरा दोनों जिलों के बीच आबादी से होगा। एनएचआई द्वारा आबादी वाले क्षेत्र में बाईपास बनाए जाएंगे। हाथरस जिले में 33 किमी मार्ग की लंबाई होगी। जिसमें करीब 1523 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जिस फोरलेन मथुरा बरेली मार्ग का शिलान्यास किया है इससे हाथरस जिले को एक नया सड़क मार्ग मिलेगा। मार्ग का निर्माण मथुरा की ओर से बाद गांव से होगा।
राया नहर के पास से आबादी को छोड़ते हुए हाथरस से मैंडू तक एक और बाईपास होगा। इस मार्ग की डिजाइन बृज की संस्कृति को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। नेशनल हाईवे के पीडी संजय वर्मा का का कहना है कि नेशनल हाईवे की शुरुआत वाद गांव के निकट से होगी। संवाद