फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगला ब्राह्मण लिंक रोड की बदहाली से ग्रामीणों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

गांव नगला ब्राहमण के लोगों ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में गांव के लिए आने वाले लिंक रोड की बदहाली को लेकर अपनी व्यथा जाहिर की है। एसडीएम से भी इस बदहाल लिंक रोड की शिकायत की गई है। पत्र में लोगों ने कहा है कि उनका गांव सादाबाद-जलेसर मार्ग से लिंक रोड पर है। यह लिंक रोड गांव के लिए आता है।
इसका डामरीकरण सन 1982-83 में हुआ था। इस मार्ग की लंबाई लगभग 800 मीटर है। वर्तमान में यह सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। सड़क में गहरे गहरे गड्ढे हो चुके हैं। इस सड़क पर आए-दिन हादसे हो रहे हैं। कई बार सड़क की बदहाली की शिकायत वह मुख्यमंत्री पोर्टल, तहसील दिवसों में कर चुके हैं, लेकिन आज तक सड़क की दुर्दशा को दूर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर अब भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वह मतदान का बहिष्कार और आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। शिकायत करने वालों में हरिओम शर्मा, पिंकी, संतोष, भुवनेश, सतेंद्र, प्रमेश, मनोज, रामकुमार, साहित्य शर्मा, दिलीप पाठक, भगवती प्रसाद, महेशचंद्र शर्मा, मुकेश कुमार, चंद्रमोहन आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें