फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नई सोच और स्फूर्ति के साथ जीवन में लाएं सकारात्मकता

विज्ञापन
ब्रह्मकुमारी आश्रम में नए साल के मौके पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर नए वर्ष का आगाज बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों द्वारा नववर्ष के मौके पर नूतन वर्ष अभिनंदन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया।
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी भावना बहन जी ने कहा आओ हम सभी मिलकर नए वर्ष का स्वागत एक नई विचारधारा के साथ करते हैं। सब मिलकर आज हम यह संकल्प करें कि पुराने संस्कार पुराने स्वभाव ईर्ष्या द्वेष घृणा नफरत जैसी बुराइयों का दफन कर नई सोच और नई स्फूर्ति के साथ जीवन में सकारात्मकता लाए।
विज्ञापन

सकारात्मक सोचने वाला हर परिस्थिति को स्वीकार कर विजय बन सकता है। सासनी से आई ब्रह्माकुमारी शोभा बहनजी ने नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि हम सबको पुराने सब वैर भाव समाप्त कर सब के प्रति मित्रता प्यार स्नेह अपनाये। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी मिथलेश बहन ने भी अपने शुभकामना के विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

मंच संचालन कर रही बी.के. बबिता बहन ने एक सुंदर कविता, आखिर बीत गया वर्ष फिर क्यों बीती बातें याद रखी जाए प्रस्तुति की। कार्यक्रम में बी.के. रामबाबू बघेल, हीरालाल भाइजी, बिजेंद्र चौधरी, कालीचरन बघेल, बी.के. कमलेश बहन, राधा बहन, रामेंद्र भाई जी, बी.के. पूजा बहन, दयाशंकर भाई आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें