फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बूथों पर होगा लाभार्थियों का सम्मान, चार से शुरू होगा अभियान

विज्ञापन
हाथरस : युवा सम्मेलन को संबोधित करते भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा के जिला कार्यालय पर रविवार को आगामी अभियानों को लेकर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह प्रभारी भाजपा संजीव चौरसिया रहे।
चौरसिया ने कहा कि संगठन द्वारा आगामी चुनाव के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण अभियान चलाए जाने हैं। इसमें लाभार्थी संपर्क अभियान चार जनवरी से हर बूथ पर चलाया जाएगा। इसके तहत हर बूथ पर पांच कार्यकर्ताओं की एक टोली बनानी है। इसमें तीन पुरुष व दो महिला कार्यकर्ता रहेंगे। वह अपने बूथ पर लाभार्थी परिवारों से संपर्क कर उनका सम्मान करेंगे। महिला लाभार्थी का सम्मान महिला कार्यकर्ता एवं पुरुष लाभार्थी का सम्मान पुरुष कार्यकर्ता करेंगे। उनकी प्रतिक्रिया को जानेगे एवं उनके द्वारा दिए गए सुझाव को भी अंकित करके जिला कार्यालय को सूचित करेंगे। केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा जो कल्याणकारी योजनाएं की जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन की संपर्क रिपोर्ट शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक के माध्यम से जिला कार्यालय को देनी होगी। बैठक में अन्य अभियान के जिला संयोजक एवं विधानसभा संयोजक को भी उनके द्वारा चलाए जाने वाले अभियान के बारे में बताया गया। बैठक में प्रेम सिंह कुशवाहा, रूपेश उपाध्याय, हरिशंकर राना, प्रीती चौधरी, श्वेता दिवाकर, सुनीता वर्मा, दुर्गेश नंदनी, स्मृति पाठक, शैलेंद्र गौड़, मोहित बघेल, विष्णु बघेल, रामवीर माहौर, सुनील गौतम, जितेंद्र सिंह, प्रशांत, जितेंद्र सोनकर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें