फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा, सपा, कांग्रेस ने घोषित नही किए प्रत्याशी, कार्यकर्ता बेचैन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में जिले की तीनों सीटों पर अभी भाजपा, सपा, कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। सपा-रालोद गठबंधन के तहत रालोद ने जरूर सादाबाद सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है। ऐसे में सभी प्रमुख दलों के कार्यकर्ता यह जानने को बेचैन है कि उनकी पार्टी किसे चुनावी मैदान में उतारेगी। वहीं काफी दावेदार दिल्ली में डेरा जमाए हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि बसपा चुनाव की घोषणा होने से पहले ही जिले की तीनों सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। सादाबाद से अविन शर्मा, सिकंदराराऊ से अवधेश कुमार और हाथरस से संजीव कुमार काका बसपा के प्रत्याशी हैं। सादाबाद सीट से सपा रालोद गठबंधन ने प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी को मैदान में उतार दिया है। अभी इस गठबंधन ने हाथरस और सिकंदराराऊ में उम्मीदवार घोषित नही किए हैं। बसपा से इस्तीफा देकर पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो गए हैं। ऐसे में उनका सादाबाद से चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है। वहीं भाजपा की अन्य दोनों सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित नही हुए हैं। कांग्रेस ने भी किसी सीट पर प्रत्याशी घोषित नही किये हैं। इस जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। ऐसे में टिकट पाने के लिए दावेदार एड़ी से चोटी तक का जोर लगाए हुए हैं। सबसे ज्यादा टिकट की दावेदारी भाजपा और सपा में है। दावेदारों ने दिल्ली में डेरा जमा रखा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें