फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल : कुशवाहा

विज्ञापन
बसपा के कैडर कैंप में भाग लेते बीएसपी के नेता। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

नगर के कासगंज रोड स्थित ममता गेस्ट हाउस पर मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले एक दिवसीय कैडर शिविर का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा शासन में जनता बुरी तरह परेशान हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बहन मायावती को पुन: मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय ले चुकी है।
मुख्य अतिथि सूरज सिंह जाटव ने कहा कि आज पूरा प्रदेश जंगलराज की आग में जल रहा है। प्रदेश के मौजूदा हालात बद से बदतर होकर रह गए हैं। बहन-बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। लूट, डकैती, हत्या और दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों की बाढ़ आ गई है।
विज्ञापन

किसान निरंतर एक साल से कृषि कानूनों की वापसी के लिए आंदोलन कर रहे हैं। हजारों किसान आंदोलन के दौरान अपनी जान गवां चुके हैं, लेकिन केंद्र और भाजपा की राज्य सरकारों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी अलीगढ़ मंडल हुकम सिंह नेताजी, राजकुमार उर्फ राजू वाल्मीकि, मोहम्मद सौबी कुरैशी, नरोत्तम सिंह गौतम, रमेशचंद्र निवेश, रतनलाल वाल्मीकि, अर्जुन गौतम, शमी अख्तर कुरैशी, संजय कौशिक, सरदार सुरजीत सिंह, प्रमोद कुमार, हर्षकांत कुशवाहा, राजकपूर, संजीव कुमार काका आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेश बाबू कुशवाहा ने की और संचालन राजकपूर ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें