फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एक किसान को मिल रही खाद की सिर्फ दो बोरियां

विज्ञापन
डीएपी खाद को लेकर कृभको किसान केंद्र पर किसानों की भीड़। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

फसलों की बुआई शुरू हो गई है लेकिन, किसानों को खाद नहीं मिल रहा। मंगलवार को पुलिस सुरक्षा में खाद का वितरण किया गया। खाद का वितरण आधार कार्ड से किया गया। इस दौरान किसानों को खाद के साथ गेहूं के बीज भी खरीदने पड़े।
बता दें कि फसलों की बुआई के समय किसान को डीएपी खाद की ज्यादा आवश्यकता महसूस होती है। स्थानीय हाथरस रोड स्थित कृभको किसान केंद्र से डीएपी खाद का वितरण निरंतर किया जा रहा है। कई दिन पूर्व यहां वितरण के लिए सिर्फ 3500 खाद के कट्टे आए थे। किसानों की प्रतिदिन लंबी भीड़ यहां लग रही है।
विज्ञापन

यहां से प्रत्येक किसान को दो बोरी खाद ही दी जा रही है। खाद 1200 रुपये प्रति कट्टा के दर से दिया जा रहा है। इसके साथ 1160 रुपये में गेहूं के बीज का 40 किलो का कट्टा भी लेना पड़ रहा है। खाद वितरण के लिए कोतवाल प्रवेश राना ने पुलिस बल तैनात कर दिया है।
विज्ञापन

किसान प्रेमप्रकाश पुण्ढीर का कहना है कि दो बोरा खाद से काम नहीं चल पा रहा है। जिन पर बड़े रकबा है वेेे कैसे काम चलाएंगे? किसान बहोरी सिंह का कहना है कि पहले बेमौसम बारिश ने मार दिया अब डीएपी के लिए मारामारी हो रही है। किसान क्या करे? एक तरफ सरकार कह रही है कि उर्वरकों की कमी नहीं है है दूसरी तरफ मारामारी हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें