फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के परिजनों से मिले भाजपा व सपा नेता

विज्ञापन
शिवानी से हालचाल पूछते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ/सादाबाद।
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों के परिजनों से स्थानीय नेताओं ने मुलाकात की। बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव आर्य के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने सादाबाद नगर के यूक्रेन में फंसे छात्रों के घर जाकर उनका हाल जाना।
भाजपाइयों ने दिनेश गुप्ता की पुत्री शिवानी गुप्ता से मुलाकात के साथ दक्ष चौधरी, तरुण चौधरी, कुलदीप उपाध्याय एवं आलोक चौधरी के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। गौरव ने कहा कि सरकार सभी भारतीय छात्र-छात्राओं को सुरक्षित अपने देश लाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील गौतम, जिला महामंत्री हरिशंकर राणा, जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष रविकांत अग्रवाल, जिला मंत्री मथुरा प्रसाद गौतम, प्रभात पचौरी, अनिल पाराशर, हमवीर सिंह, अंकुश गौड़ व सूरज शाह आदि थे।
विज्ञापन

इधर, सपा के पूर्व क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र अग्रवाल एवं उनके साथ अन्य सपाइयों ने भी शिवानी गुप्ता के घर सादाबाद पहुंचकर उसका हालचाल जाना। इसके अलावा अभी यूक्रेन में फंसे तरुण के पिता माया चौधरी, दक्ष के पिता अनुज चौधरी, आलोक के पिता राजेंद्र चौधरी के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान श्याम गुप्ता, कैलाश ठैनुआ, राकेश डीलर, मन्ना चौधरी, गोलू प्रधान, हरभजन प्रधान, गुरुमुख चौधरी, अनुज परमार, राहुल चौधरी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद

हाथरस : छात्रा शिवानी से हालचाल पूछते भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य। संवाद- फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें