हाथरस : मतदाता जगरुकता अभियान के तहत रंगोली बनातीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
डीआईओएस व स्वीप की नोडल अधिकारी रीतू गोयल के निर्देशन में मंगलवार को श्री मानिक चंद इंटर कॉलेज लाडपुर में जनहितकारी स्काउट दल के बैनर तले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में प्रधानाचार्य राकेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में धीरेंद्र प्रताप सिंह सहायक अध्यापक, बीएलओ सह जिला संगठन आयुक्त ने अभियान (स्वीप कार्यक्रम) चलाया।
इसमें छात्र-छात्राओं में रंगोली, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। यहां पर नई मतदाता सूची बनवाने के लिए फार्म 6 भरवाए गए। साथ ही अपने परिवारों, गांवों में एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सदस्यों को वोटर कार्ड बनने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा किसी भी प्रकार का संशोधन, विलोपन के लिए फार्म 7 व 8 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर हरिश्चंद्र सरोज, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश चंद जैन, हिम्मत सिंह, ऋषि कुमार वार्ष्णेय, विष्णु कुमार लवानिया, अभिषेक चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद