न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वित्तीय वर्ष 2020-21 के तहत ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों का जल्द ऑनलाइन ऑडिट होगा। लेखा परीक्षा विभाग की ओर से सभी ग्राम पंचायतों की ऑडिट की तिथि का निर्धारण कर दिया गया है। ग्राम पंचायतों की ओर से ऑडिट संबंधी सभी दस्तावेजों को पूरा करने की कार्यवाही भी तेज कर दी गई है।
शासन स्तर से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए विभिन्न मदों के सापेक्ष धनराशि आवंटित की जाती है। इसको शासन के निर्धारित मानकों के आधार पर खर्च किया जाता है, जिससे जरूरत मंदों तक विकास का पैसा पहुंच सके।
इस धनराशि के विभिन्न मदों में खर्च का हर वित्तीय वर्ष के अंत में लेखा परीक्षा विभाग की ओर से ऑडिट किया जाता है। इसके तहत विकास कार्यों पर खर्च की गई धनराशि का पूरे ब्योरे का अवलोकन किया जाता है। संवाद