फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस ः डकैती कांड के आरोपियों के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

पुलिस ने क्षेत्र में अलग-अलग हुए दो लूटकांड में तीन आरोपियों के घरों पर न्यायालय के आदेश पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि गांव नगला छत्ती (बिसावर) थाना सादाबाद निवासी जितेंद्र चौधरी पुत्र जवाहर सिंह उर्फ राजेंद्र सहपऊ से ढकपुरा होते हुए मानिकपुर जाने वाले मार्ग पर एसबीआई के सीएससी एजेंट गंगन कुमार से साढ़े छह लाख की लूट में वांछित था।
विज्ञापन

गांव बाला पचावर थाना महावन निवासी अंकित उपाध्याय पुत्र दयाल शरण शर्मा एवं गांव आचरू थाना राया निवासी जयवीर चौधरी पुत्र जोगेंद्र सिंह अलीगढ़ के क्वार्सी चौराहा से सरिया से लदे ट्रक लूटकांड में वांछित चल रहे थे। न्यायालय में तारीखों पर हाजिर नहीं होने पर न्यायालय ने उनके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी किए थे। एसआई सुरेंद्र सिंह मैनवाल ने गांव जाकर उनके मकानों पर कुर्की नोटिस चस्पा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें