फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : होली नजदीक आते ही बसों व ट्रेनों में उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
हाथरस : रोडवेज बस स्टैंड पर बस में बैठने के लिए यात्रियों में मची मारामारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जैसे-जैसे होली का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे ही लोग त्योहार पर अपने घर पहुंचने के लिए निकलने लगे हैं। यही वजह है कि रोडवेज बसों व ट्रेनों में खासी भीड़ उमड़ रही है। वहीं ट्रेनों में भी खासी भीड़ उमड़ रही है। अधिकांश ट्रेनों में आरक्षण फुल हैं। इस कारण लोग तत्काल का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

होली के पर्व को देखते हुए रोडवेज ने होली प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। इस दौरान बसें अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं। वहीं आमदनी को बढ़ाने के लिए हर आधा घंटे पर बस उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। मथुरा-कासगंज रूट पर चलने वाली आधा दर्जन पैसिंजर ट्रेनों में भी इन-दिनों यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ रही है। लंबे मार्ग पर जाने वाले यात्रियों को आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। इस कारण हाथरस सिटी, हाथरस जंक्शन आदि स्टेशनों पर सुबह तत्काल आरक्षण खुलने के साथ यात्रियों की लाइन लग रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें